नगर पंचायत इमलीखेड़ा में रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नगर पंचायत इमलीखेड़ा में रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

लोकेशन – रुड़की
संवाददाता – अश्वनी उपाध्याय

रुड़की की नगर पंचायत इमलीखेड़ा के सौजन्य से ओम श्री भाई सिंह देवता स्थल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और रक्तदान को महादान बताते हुए उत्साह के साथ रक्तदान किया।

नगर पंचायत इमलीखेड़ा के प्रथम अध्यक्ष मनोज सैनी ने बताया कि इस तरह के शिविर समय-समय पर उनके द्वारा क्षेत्र में आयोजित किए जाते हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि यह इमलीखेड़ा में आयोजित दूसरा रक्तदान कैंप है जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर योगदान दिया।

मनोज सैनी ने कहा—

“रक्तदान एक महादान है जिसे हर किसी को करना चाहिए। मेरे द्वारा अब तक लगभग 30 से अधिक बार रक्तदान किया जा चुका है और आगे भी मैं रक्तदान करता रहूँगा ताकि किसी की जिंदगी बच सके।”

साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि उन्हें भी समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंद की मदद हो सके।