कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पुतला फूंका

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पुतला फूंका

रिपोर्टर नाम-: आसिफ इक़बाल
लोकेशन -: रामनगर

उत्तराखंड विधानसभा भवन में कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई कथित तोड़फोड़ और अभद्रता के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामनगर में जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व पर लोकतंत्र को आहत करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह से अराजकता फैलाई और सदन की गरिमा को ठेस पहुँचाई, वह लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप था कि कांग्रेस नेताओं ने जनता के धन का दुरुपयोग किया और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए अमर्यादित आचरण किया।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित के मुद्दों की अनदेखी की है और जब भी जनता ने उन पर भरोसा जताया, तब उन्होंने उस विश्वास को तोड़ा है।भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस का असली चेहरा अब जनता के सामने उजागर हो चुका है।