

स्थान : हरिद्वार


हरिद्वार में किसानों का आंदोलन एक बार फिर गरमा गया है। देहरादून कूच कर रहे किसानों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में किसान नेता राकेश टिकैत बहादराबाद टोल प्लाजा पहुंचे। यहां उन्होंने धरना दिया, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया।



टिकैत ने पुलिस कार्रवाई पर नाराज़गी जताते हुए कहा—



“किसानों पर पड़ी हर लाठी का जवाब देना होगा।”


उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर पहले ही सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी थी।


टिकैत के साथ बड़ी संख्या में किसान यूनियन के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इधर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बहादराबाद टोल प्लाजा इस समय किसानों और पुलिस-प्रशासन के बीच जंग का मैदान बन चुका है। हालात को देखते हुए तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।



