चमोली में बादल फटा, थराली क्षेत्र में भारी तबाही

चमोली में बादल फटा, थराली क्षेत्र में भारी तबाही

लोकेशन : थराली /चमोली
रिपोर्ट : विनोद पांडे

उत्तराखंड के जिला चमोली की तहसील थराली से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बीती रात हुई भारी बरसात के चलते बादल फटने की घटना हुई, जिससे थराली, राड़ी बगड़ और चेपड़ो सहित कई क्षेत्रों में भारी तबाही मच गई।

स्थानीय लोगों ने रातों-रात भागकर अपनी जान बचाई। वहीं भारी बारिश और पुलियों के बह जाने से चमोली जनपद के अंतर्गत यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है

कई स्थानों पर सड़कें बह गई हैं और गांवों का संपर्क टूट चुका है।

आपदा के चलते लोगों में 2013 की भीषण त्रासदी की यादें ताजा हो गई हैं

फिलहाल प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम हालात का जायज़ा ले रही है।

हमारे संवाददाता विनोद पांडे तक पहुंची जानकारी के मुताबिक घटनास्थल की तस्वीरें हालात की भयावहता को बयां कर रही हैं। स्थिति गंभीर बनी हुई है और राहत-बचाव कार्य तेज़ी से जारी है।