पिता ने की बेटे की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी

पिता ने की बेटे की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी

लोकेशन – रूड़की
स्थान – प्रिन्स शर्मा

रुड़की से रिश्तों को शर्मसार करने वाली दर्दनाक वारदात सामने आई है। थाना पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम रांघढ़वाला में एक पिता ने अपने ही 35 वर्षीय बेटे की नृशंस हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया।

ग्रामीणों के मुताबिक पिता और बेटे के बीच शराब को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। बीती रात भी विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पिता ने नुकीले हथियार से बेटे के सीने पर वार कर दिया।

इस हमले में बेटे सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक सन्नी तीन बच्चों का पिता था। हत्या की इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी और लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारीयों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि आरोपी पिता हत्या के बाद फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।