आज का राशिफल जानिए क्या कहती आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज आपकी किसी नई तकनीक से जुड़ी विशेष कार्य योजनाएं शुरू होंगी। लोगों की परवाह किए बिना अपनी योग्यता के अनुसार मनचाहे कामों पर ध्यान दें। आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान दें।
नेगेटिव – ज्यादा खर्चों से आपका बजट बिगड़ सकता है, इसलिए अपनी फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं। बेहतर होगा कि आज आप बाहरी संपर्कों से दूर ही रहें, क्योंकि इनसे समय और पैसा बर्बाद होने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। स्थितियों को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं, तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

करियर – व्यवसाय में आपकी मेहनत और लगन का सही परिणाम मिलने का समय आ गया है। ज्यादातर व्यवसायिक काम बिना किसी रुकावट के पूरे होते जाएंगे। हालाँकि, टैक्स और लोन से जुड़े मामलों पर फिर से विचार करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपने काम को पूरी ईमानदारी से करें।
लव – जीवनसाथी के साथ अपनी हर योजना साझा करें, उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
हेल्थ – मौसमी बीमारियों से खुद का बचाव करते रहें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और सही खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही, कोई पारिवारिक समस्या भी हल होगी। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आपको सुकून देंगी। निवेश से जुड़े कामों के लिए समय अनुकूल है और भविष्य में फायदेमंद भी रहेगा।
नेगेटिव – काम की अधिकता के कारण कभी-कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है। अपने स्वभाव पर काबू रखें। किसी के निजी जीवन में दखल न दें, वरना रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

करियर – व्यवसायिक कामों में छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, पर समय रहते उनका हल भी मिल जाएगा। महिलाएं खासकर अपने कामों को बेहतरीन तरीके से पूरा कर पाएंगी। साझेदारी से जुड़े मामलों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है।
लव – पति-पत्नी के बीच कुछ कहा-सुनी होने की संभावना है। प्रेम प्रसंग बदनामी और अपमान का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
हेल्थ – खान-पान हल्का रखें और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। पेट खराब रहने की वजह से अस्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – इस समय स्थितियां बहुत ही अनुकूल बनी हुई हैं। आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। मीडिया, मार्केटिंग, ऑनलाइन जैसी गतिविधियों पर थोड़ा ध्यान दें। फोन कॉल के जरिए कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
नेगेटिव – इस समय अपने महत्वपूर्ण कामों को ही प्राथमिकता दें। क्योंकि घर में रिश्तेदारों के आने से आपके कुछ जरूरी काम छूट भी सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर ले लें।

करियर – व्यवसायिक गतिविधियां अनुकूल रहेंगी। आपको फायदेमंद सौदे मिलेंगे। लेकिन, साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में ज्यादातर फैसले आपको ही लेने पड़ेंगे। परेशानी आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा।
लव – परिवार के सदस्यों का आपसी सहयोग घर के माहौल को सुखद और खुशनुमा बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में भी और ज्यादा नजदीकियां आएंगी।
हेल्थ – थकान हावी रहेगी। सकारात्मक गतिविधियों में अपना समय बिताएं और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – इस समय ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। वैसे भी, संतुलित और व्यवस्थित रहना आपके स्वभाव में शामिल हो रहा है। आपकी बेहतरीन कार्यप्रणाली से लाभ के भी नए रास्ते खुलेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के यहाँ धार्मिक कार्यक्रम में भी जाने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव – किसी भी विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें और स्थितियों का सामना करें। पैसों से जुड़े निवेश को फिलहाल टालना ही अच्छा है। विद्यार्थी घर की किसी समस्या की वजह से पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे।

करियर – व्यवसायिक काम घर से ही करें, क्योंकि कुछ निजी बातों की वजह से काम की जगह पर जाना संभव नहीं होगा। हालाँकि, परिवार के लोगों के सहयोग से आपके काम में मदद मिलेगी। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों में सावधानी बरतें।
लव – जीवनसाथी के अस्वस्थ होने की वजह से उनका सहयोग और देखभाल करना आपकी जिम्मेदारी है। हालाँकि, परिवार के लोगों का एक-दूसरे के प्रति पूरा सहयोग रहेगा।
हेल्थ – बदलते मौसम से सावधान रहें। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। घुटनों और टाँगों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपके प्रयासों से घर और व्यवसाय दोनों जगह व्यवस्था सही बनी रहेगी। इस समय आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। युवा अपनी किसी असफलता से घबराने के बजाय फिर से कोशिश करें। इस बार सफलता निश्चित है।
नेगेटिव – कभी-कभी आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा आपको ही नुकसान पहुँचा सकते हैं। वसीयत से जुड़े मामले उठ सकते हैं। यह समय बहुत ही अधिक धैर्य और संयम से काम लेने का है। शांति के लिए कुछ समय आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में बिताएं।

करियर – व्यवसायिक गतिविधियों में स्टाफ और सहयोगियों का पूरा सहयोग बना रहेगा। आपके ज्यादातर काम खुद ही बनते जाएंगे। नौकरीपेशा लोग अपने तबादले से जुड़े कामों के लिए ऊँचे अधिकारियों से जरूर संपर्क करें। इस समय ग्रहों की स्थिति आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आ रही है।
लव – पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी।
हेल्थ – व्यायाम और योग को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं। तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी होने से आपकी काम करने की क्षमता प्रभावित होगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको बेहतरीन मार्गदर्शन मिलने वाला है। इस वजह से कई महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी आपको आसानी होगी। युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार सही परिणाम हासिल होने वाले हैं।
नेगेटिव – किसी भी तरह का लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा न करें, अपनी कार्यप्रणाली को गोपनीय ही रखें। अपने गुस्से पर काबू रखें और शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।

करियर – पैसे से जुड़ा कोई काम आज हल हो जाएगा। लेकिन व्यवसायिक गतिविधियां अभी सामान्य ही रहेंगी। उनमें किसी तरह का भी बदलाव करना सही नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सार्वजनिक जगहों पर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। धैर्य और संयम रखें।
लव – परिवार के लोगों के बीच सही तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी रहेगा।
हेल्थ – ज्यादा भागदौड़ और मेहनत का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। थकान और कमजोरी की स्थिति भी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में दिन का ज्यादातर समय बीतेगा। आप अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें और बाहरी गतिविधियों और लोगों के साथ मेल-मिलाप पर भी ज्यादा ध्यान दें। फोन या ईमेल के जरिए कोई फायदेमंद जानकारी मिल सकती है।
नेगेटिव – भावनाओं में बहने से आपके कुछ फैसले गलत भी हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप व्यावहारिक रहें और बेकार की बातों पर ध्यान न दें। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही किसी के साथ रिश्तों में कड़वाहट ला सकती है।

करियर – कारोबार से जुड़ी कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। लेकिन जल्दी ही स्थितियां आपके पक्ष में होंगी, इसलिए अपने कामों के प्रति पूरी तरह से ध्यान केंद्रित रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस की व्यवस्था मन के मुताबिक न होने की वजह से तनाव रहेगा।
लव – प्रेम संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, उन्हें अपने काम पर हावी न होने दें। घर की व्यवस्था सही बनी रहेगी।
हेल्थ – बदन दर्द और जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान करेगी। आयुर्वेदिक इलाज बहुत ही अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – इस समय ग्रहों की बेहतरीन स्थिति बनी हुई है, इसका सही फायदा उठाएं। कोई आर्थिक योजना सफल होने से मन खुश रहेगा। वाहन या कोई कीमती चीज खरीदने की योजना है, तो आज का समय अनुकूल है।
नेगेटिव – भावुक होने की वजह से जरा-सी भी नकारात्मक बात आपको परेशान कर सकती है। इस समय युवाओं को अपने कामों का सही परिणाम हासिल नहीं होगा, लेकिन स्वभाव में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।

करियर – मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। हालाँकि, आपकी गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करना आपको परेशानियों से बाहर भी निकाल देगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को किसी परेशानी से राहत मिलेगी।
लव – पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। लेकिन, पारिवारिक गतिविधियों में अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखें।
हेल्थ – गैस और पेट में दर्द जैसी शिकायत महसूस होगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपने खान-पान का खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुछ समय आत्म-मंथन, आध्यात्म जैसी चीजों के लिए जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून बना रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत मिलेगी। किसी प्रिय दोस्त से मुलाकात भी खुशी देगी।
नेगेटिव – घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर उनकी नियमित देखभाल और सेवा बहुत जरूरी है। अपने मनोरंजन में व्यस्त रहने के कारण उन्हें नजरअंदाज न करें। लेन-देन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें।

करियर – व्यवसायिक गतिविधियों में सावधानी बरतें। कमीशन और आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में कुछ नुकसान होने की संभावना है। साझेदारी से जुड़े कामों में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। लेकिन, इन गतिविधियों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। ऑफिस के माहौल में आपको ही तालमेल बनाकर रखना पड़ेगा।
लव – पति-पत्नी के बीच तालमेल भरा संबंध रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और ज्यादा गहराई आएगी।
हेल्थ – आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी तरह की चिंता न करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – किसी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में फिर से मिठास आएगी। धार्मिक कामों में आपका ज्यादातर समय बीतेगा और आपका मन और शरीर दोनों खुश रहेंगे। इससे आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
नेगेटिव – अहंकार और ज्यादा आत्मविश्वास की स्थिति आपके लिए समस्याएं भी खड़ी कर सकती है। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें हकीकत में बदलना भी बहुत जरूरी है। संतान का मार्गदर्शन करते रहें, वरना उनकी किसी गतिविधि की वजह से घर में तनाव हो सकता है।

करियर – व्यवसाय में बन रहे कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अगर बदलाव या नए काम से जुड़ी कोई योजना है, तो अभी उसे टाल दें। ऑफिस में किसी सहयोगी से मनमुटाव होने पर शांत रहें, इससे आप कोई भी फैसला लेने में सक्षम होंगे।
लव – जीवनसाथी का आत्मविश्वास और सहयोग आपके मनोबल को बनाए रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी मिलने का मौका मिलेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। थायराइड से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। अपनी जाँच जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज आप खुद में अद्भुत आत्मबल और ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी काम को करने से पहले अपने मन की आवाज जरूर सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देगी। पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की व्यवस्था को सही बनाए रखेगा।
नेगेटिव – कभी-कभी आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान हो सकता है। अपनी मन की स्थिति पर काबू रखें। कुछ समय अपनी पसंद के कामों के लिए भी जरूर निकालें। यात्रा से जुड़े किसी भी कार्यक्रम को आज टाल दें।

करियर – व्यवसायिक दृष्टि से अभी समय अनुकूल नहीं है। काम की जगह पर अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। उनका सही योगदान आपके व्यवसायिक कामों में मददगार रहेगा। इसमें कहीं भी पैसा लगाना या जल्दबाजी में फैसला लेना नुकसान दे सकता है।
लव – पारिवारिक गतिविधियों में अपनी मौजूदगी जरूर रखें। इससे आपसी संबंधों में मिठास बनी रहेगी। शादी के बाहर के प्रेम संबंधों से दूर रहें।
हेल्थ – तनाव और चिंता की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अपना दबदबा और मान-सम्मान बनाने का यह बहुत अच्छा समय है। आध्यात्म और पढ़ाई से जुड़े कामों में मन लगेगा और मानसिक सुकून भी महसूस करेंगे। सामाजिक या राजनीतिक गतिविधियों में अपनी मौजूदगी बनाए रखें।
नेगेटिव – अफवाहों पर ध्यान न दें, वरना इस वजह से आपके स्वभाव में अहंकार, चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति बनेगी। अपने काम के प्रति समर्पित रहें। कमाई के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। बच्चे की कोई नकारात्मक गतिविधि परेशान कर सकती है।

करियर – रुकी हुई व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी। काम मन के मुताबिक तरीके से पूरे हो जाएंगे। बस सही समय पर सही फैसला लेने की जरूरत है। कमीशन से जुड़े व्यवसाय में फायदा होगा। ऑफिस के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
लव – पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों के बीच सही संतुलन बना रहेगा। युवा वर्ग अपनी दोस्ती के प्रति गंभीर रहेंगे।
हेल्थ – मौजूदा मौसम की वजह से आलस और सुस्ती छाई रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6