

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

नैनीताल। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बोर्ड बैठक शुक्रवार को संघ के प्रशासनिक भवन में आयोजित हुई। बैठक में दुग्ध उत्पादकों और कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। साथ ही सामाजिक प्रोत्साहन के तहत एक विद्यालय के हॉकी खिलाड़ियों को चेक वितरण भी किया गया।



बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की। उन्होंने बताया कि इस बैठक में कुल 32 बिंदुओं पर निर्णय लिए गए, जिनमें संगठन के विस्तार और कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई।



मुख्य फैसले:
- सरकारी सीधी भर्ती – संघ के कारखाने में सीधी भर्ती सरकार के माध्यम से कराई जाएगी।
- संविदा कर्मियों का नियमितीकरण – संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर नियमित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
- नया अत्याधुनिक प्लांट – लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ लाख लीटर क्षमता वाले अत्याधुनिक संयंत्र का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसका जल्द उद्घाटन होगा।
- आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल – 1 हजार लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल बनाने का निर्णय।
- किसानों के लिए गेस्ट हाउस – दुग्ध उत्पादकों के ठहरने हेतु नया गेस्ट हाउस जल्द बनाया जाएगा।
- गड़बड़ी पर कार्रवाई – नैनीताल दुग्ध संघ में कार्य कर रही एक फर्म द्वारा ईपीएफओ (EPFO) में लाखों की गड़बड़ी के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बैठक के दौरान अध्यक्ष बोरा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सिर्फ दुग्ध उत्पादन बढ़ाना नहीं है, बल्कि दुग्ध उत्पादकों, किसानों और कर्मचारियों की भलाई भी है।


संघ की ओर से कहा गया कि आने वाले समय में नैनीताल दुग्ध संघ आधुनिक तकनीक और पारदर्शिता के साथ काम करेगा, ताकि क्षेत्रीय किसानों और दुग्ध उत्पादकों को अधिकतम लाभ मिल सके।



