

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

विधानसभा सत्र में तोड़फोड़ और कार्यवाही बाधित करने के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।


शुक्रवार को गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।



भाजपा विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा सत्र के दौरान अराजकता फैलाकर लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और जनता के धन का दुरुपयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायकों का आचरण जनहित के खिलाफ है।




वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि कांग्रेस केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ साधने में जुटी है और जनहित के मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा।


इस मौके पर गिरीश भगत, मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, मुकेश पांडे, राम सिंह रावत, मंडल महामंत्री उमेश पंत, दर्शन मेहरा, विनोद भार्गव, विपिन भार्गव, मोहन नेगी, जगदीश अग्रवाल, अजय चौहान, खजान पांडे, चंद्रशेखर, विनोद कुमार दास समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



