द्वाराहाट में कांग्रेस धरना,भाजपा ने लगाया नकामी छिपाने का आरोप

द्वाराहाट में कांग्रेस धरना,भाजपा ने लगाया नकामी छिपाने का आरोप

स्थान : रानीखेत

रिपोर्टर : संजय जोशी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक प्रमुख चुनाव से पूर्व द्वाराहाट क्षेत्र में धरना प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ रहे हैं। उनका कहना है कि हाईवे पर जाम लगाकर कांग्रेस ने जनता को परेशान किया।

भट्ट ने बताया कि चुनाव के दिन भाजपा प्रत्याशी के घर पर जान से मारने की कोशिश के तहत गोली चलाई गई थी। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा के पास कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है और वह सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मैदान में उतार सकती है।

भट्ट ने तहसील परिसर में कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने को लेकर कहा कि कांग्रेस ने अपनी हार और नाकामी छिपाने के लिए यह असफल प्रयास किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस प्रदेश में पंचायत चुनावों में मिली हार को छिपाने का प्रयास कर रही है।