

स्थान : रानीखेत


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंगचौड़ा में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता जोशी ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। राष्ट्रगान के साथ माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।



इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें-मुन्ने छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।


कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि हाल ही में चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा एवं भारत मेहरा विद्यालय पहुंचे।


प्रधानाध्यापिका कविता जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर ब्लॉक प्रमुख का स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की कामना की।

इस मौके पर भारत मेहरा, शमशेर सिंह, पार्वती देवी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में गांववासी भी उपस्थित रहे।



