राजकीय इंटर कॉलेज बग्वालपोखर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय इंटर कॉलेज बग्वालपोखर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्थान : रानीखेत

राजकीय इंटर कॉलेज बग्वालपोखर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय जोशी ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्य ने अपने भाषण में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनके प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा करते हुए छात्रों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

एनसीसी के छात्रों द्वारा विशेष मार्चपास्ट और कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका दीपिका वर्मा द्वारा किया गया। अंत में छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया।