

स्थान : चमोली


बीते कुछ घंटों की बारिश के कारण आज सुबह बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के कमेड़ा, पागलनाला और भनेरपानी क्षेत्रों में यातायात बाधित हो गया था।



तीनों स्थानों पर मलबा और पानी के चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे बद्रीनाथ धाम की यात्रा अस्थायी रूप से प्रभावित रही।



हालांकि, कार्यदायी संस्थाओं और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते अब तीनों स्थानों पर मार्ग पूरी तरह से सुचारु कर दिया गया है।



भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया गया और वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई।


बद्रीनाथ धाम की यात्रा अब सुगमता के साथ जारी है, और प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति देखते हुए ही यात्रा करें और सावधानी बरतें।



