नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रशासनिक कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

ध्वजारोहण दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर दुग्ध संघ के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे और आमजन उपस्थित रहे।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों तथा विशेष रूप से नैनीताल जिले के हजारों दुग्ध उत्पादकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “आंचल ब्रांड” एक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण ब्रांड है, और हम सभी को इसका अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए ताकि उत्तराखंड को एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें देशभक्ति गीत, भाषण और नृत्य शामिल रहे।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया।