आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज आप घर के अनुभवी और बड़े सदस्यों के मार्गदर्शन में कुछ खास काम करने में सफल रहेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। संतान की तरफ से भी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना भी बनेगी।
नेगेटिव: इस समय दिखावे की आदत की वजह से फालतू के कामों में खर्चे रहेंगे। अपने बजट को नजरअंदाज न करें, वरना मुश्किल में पड़ जाएंगे। कोई बुरी खबर मिलने की भी आशंका है। बातचीत करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें।

करियर: व्यापार से जुड़ी जो योजनाएं बनाई हैं, वह आपके लिए फायदेमंद रहेंगी और सभी काम अच्छी तरह होते जाएंगे। कारखाने में काम करने वाले लोगों को भी कोई उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं। अपने बॉस और बड़े अधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें।
लव: पारिवारिक महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई फैसला लेना पड़ सकता है। इससे घर की व्यवस्था सही बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उन्हें सही इलाज की भी जरूरत है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज कोई खुशखबरी मिलने से दिन भर खुशी का माहौल बना रहेगा। पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए कोशिश कर रहे थे, आज उसमें तेजी आएगी और आपको सफलता भी मिलेगी। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप और नई जानकारियां मिलेंगी।
नेगेटिव: किसी दोस्त या रिश्तेदार की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी और इस वजह से आपकी निजी गतिविधियों में भी रुकावट आ सकती हैं। किसी करीबी रिश्तेदार की पैसों से मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान रखें।

करियर: व्यापारिक काम में बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। काम का दबाव बना रहेगा, लेकिन साथ ही कोई बड़ी डील होना भी संभव है। अपनी काम करने के तरीके में बदलाव से जुड़ी योजनाओं पर भी अमल करें। ऑफिस में आप अपने काम के बोझ को आसानी से खत्म कर लेंगे।
लव: घर-परिवार के कामों में सहयोग देना और सबका ध्यान रखना माहौल को सुखद और अच्छा रखेगा।
स्वास्थ्य: कोई काम न बनने की वजह से तनाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। अपनी सोच को अच्छा और सकारात्मक बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से खुशी मिलेगी और पहचान भी बनेगी। मीडिया और मार्केटिंग से संबंधित जानकारियों को और ज्यादा हासिल करें। इससे आपको अपनी दिनचर्या और व्यापार से जुड़ी नई दिशा मिल सकती है।
नेगेटिव: अपने महत्वपूर्ण कामों को नजरअंदाज करके दूसरों के मामलों में व्यस्त रहेंगे। जिसकी वजह से अपना नुकसान भी कर बैठेंगे और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा। पैसों के मामलों में बहुत ज्यादा सावधानी बरतें। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी है।

करियर: नौकरी करने वाले लोगों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से मान-सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है। व्यापार क्षेत्र में भी सभी काम अच्छी तरह चलते रहेंगे, जिससे मन में सुकून रहेगा। कंसल्टेंसी से जुड़े व्यापार में मान-सम्मान और पैसा दोनों बेहतर होंगे।
लव: परिवार में हँसी-मजाक और मनोरंजन में बेहतरीन समय बीतेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर भी रहेगा।
स्वास्थ्य: भारी और तले हुए खान-पान की वजह से ब्लड प्रेशर और पेट से जुड़ी समस्या रहेगी। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: विदेश से संबंधित कोई काम रुका हुआ है तो उसके बनने की अच्छी संभावना है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ मुलाकात भी फायदेमंद रहेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी अच्छा बदलाव आएगा। युवाओं को भविष्य से जुड़े किसी प्रयास में अच्छी सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: यह समय धैर्य और संयम से बिताने का है। पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले उस पर अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर करें। लेकिन करीबी लोगों की गतिविधियों से अनजान भी न रहें। यह लोग आपके खिलाफ कोई अफवाह फैला सकते हैं।

करियर: व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। अपने संपर्क सूत्रों को और ज्यादा मजबूत करें, क्योंकि भविष्य में यह फायदेमंद साबित होने वाले हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। समय पर कोई लक्ष्य पूरा न होने से तनाव रहेगा।
लव: जीवनसाथी या परिवार के लोगों के साथ सुखद समय बीतेगा और आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य: समस्याओं से घबराएं नहीं और तनाव से दूर रहें। ध्यान और मेडिटेशन में भी कुछ समय जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से नई संभावनाएं मिलेंगी। हालांकि कुछ लोग आपके कामों में रुकावट भी डाल सकते हैं। लेकिन आप परवाह न करके अपने कामों के प्रति लगे रहें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। निजी और सामाजिक कामों में भी व्यस्तता रहेगी।
नेगेटिव: किसी भी खराब हालात में आपको अपने गुस्से और जोश पर काबू रखना जरूरी है, वरना बात ज्यादा बिगड़ सकती है। भाइयों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न उलझें। बेहतर होगा कि व्यस्त रहें।

करियर: कारोबारी व्यवस्था सही बनी रहेगी। साथ ही सहयोगियों और कर्मचारियों का भी सहयोगात्मक रवैया रहेगा। लेकिन कानूनी या निवेश से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें हल करने में किसी बड़े अधिकारी की मदद लेना ठीक रहेगा।
लव: पति-पत्नी के बीच मधुर तालमेल रहेगा। किसी बचपन के दोस्त से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य: अपनी किसी पुरानी स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारी का पूरी तरह चेकअप करवाएं, क्योंकि दोबारा होने के आसार लग रहे हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अनुभवी लोगों का साथ करने का मौका मिलेगा और पिछले समय से चल रही किसी समस्या का हल मिलने से सुकून रहेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। पारिवारिक और निजी काम तय समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव: अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिले, तो उस पर जरूर अमल करें। पैसों या लेनदेन के मामलों में किसी पर भी आँख बंद करके विश्वास न करें। फिजूलखर्ची पर काबू रखना जरूरी है। कुछ समय अकेले या प्रकृति के साथ बिताने से आपको मानसिक सुकून रहेगा।

करियर: व्यापार में मशीनरी और स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं सामने आएंगी, लेकिन आप पूरी गंभीरता और समझदारी से उनका हल भी निकाल लेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपना लक्ष्य पूरा करने में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
लव: शादीशुदा संबंध सुखद और खुशहाली भरे रहेंगे। प्रेम संबंधों के सामने आने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
स्वास्थ्य: अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। इसकी वजह से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: दिन सुख-शांति भरा बीतेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे और किसी समस्या का भी हल मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। करीबी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर से जुड़े प्रोग्राम बनेंगे।
नेगेटिव: पुरानी नकारात्मक बातों को आज पर हावी न होने दें। इसकी वजह से आज भी तनाव हो सकता है। अपनी काम करने के तरीके और राज की बातें किसी से भी शेयर न करें। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में आपके काम अधूरे रह सकते हैं।

करियर: काम में स्थिति पहले जैसी रहेगी। साझेदारी से जुड़े व्यापार में पारदर्शिता बनाकर जरूर रखें, नहीं तो छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए ट्रांसफर से जुड़े योग बन रहे हैं, इसमें तरक्की भी संभव है।
लव: जीवनसाथी की तबीयत खराब होने के कारण आपका घर के काम में सहयोग देना आपसी संबंधों को और ज्यादा मजबूत करेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य से जुड़ी चल रही समस्याओं के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें और डॉक्टर की सलाह का पूरी तरह पालन करें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज सामाजिक और आसपास की गतिविधियों में आपका मन लगा रहेगा। साथ ही किसी प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात होगी और महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक जानकारियां भी मिलेंगी। मन की शांति रहेगी और दैनिक व रोजमर्रा के काम भी पहले जैसे चलते रहेंगे।
नेगेटिव: इस समय पैतृक संपत्ति या लेनदेन से संबंधित किसी बात पर भाइयों से वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। हालांकि आप अपने सही व्यवहार द्वारा हालात संभाल लेंगे। आलस और सुस्ती की वजह से अपने कामों को टालने की कोशिश न करें।

करियर: अपनी काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाने से व्यापारिक स्थिति में सुधार आएगा। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। कमीशन से जुड़े व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी में सहकर्मियों के साथ कुछ मतभेद जैसी स्थिति बन रही है, इसलिए किसी के साथ भी ज्यादा बहस में न पड़ें।
लव: व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन जीवन साथी का परिवार के प्रति समर्पण आपको तनाव मुक्त रखेगा।
स्वास्थ्य: डायबिटीज, ब्लड प्रेशर से परेशान लोग लापरवाही न बरतें। अपनी दिनचर्या पूरी तरह से व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। सब लोगों का आपस में मिलना-जुलना उत्साह भरा माहौल बनाएगा। कोई धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है और रुकी हुई पेमेंट मिलने से पैसों की स्थिति भी बेहतर हो जाएगी।
नेगेटिव: कोई भी खराब स्थिति आने पर धैर्य न खोएं और कोशिश करते रहें। दोपहर बाद ग्रह स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। इस समय अपने निजी काम में व्यस्त रहें। फालतू की गतिविधियों में ध्यान देने से तनाव ही रहेगा।

करियर: कुछ न कुछ रुकावटें बनी रहेंगी, लेकिन समय के हिसाब से चीजें बेहतर भी होती जाएंगी, इसलिए निराश न हों। साझेदारी के व्यापार में काम पहले जैसा ही चलता रहेगा। युवा लोग जल्दी सफलता पाने की लालसा में गलत गतिविधियों की तरफ आकर्षित न हों।
लव: पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार आपसी नजदीकियां बढ़ाएगा। दूसरे लिंग के लोगों से मेल-मुलाकात करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य: गैस और पेट से जुड़ी किसी तरह की दिक्कत रहेगी। असंतुलित खान-पान से बचें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: पैसों से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। इस समय बहुत अच्छी पैसों से जुड़ी परिस्थितियां बन रही हैं। साथ ही अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। इससे आपके स्वभाव में बदलाव आएगा और परिवार के लोगों को भी खुशी मिलेगी।
नेगेटिव: करीबी दोस्तों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, क्योंकि ज्यादा कड़वाहट आने की आशंका लग रही है। साथ ही पैसों से जुड़ी गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। बेकार में आने-जाने से बचें, क्योंकि इसमें समय खराब होने के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा।

करियर: व्यावसायिक गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। पैसों से जुड़े कामों को टाल ही रखें। सहयोगियों और कर्मचारियों पर भरोसा न करके सभी गतिविधियों पर नजर रखें और फैसला भी खुद ही लें। वाहन और शेयर से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।
लव: परिवार में सभी सदस्य आपसी तालमेल बनाकर रखें। अविवाहित लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य: आज के मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना सही ध्यान रखें। इस समय संतुलित आहार ही लें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: किसी वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है, तो वह दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजनाओं को भी लागू करने का सही समय है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार परिवार पर बना रहेगा। धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव: बेकार के वाद-विवाद या नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, क्योंकि इससे संबंध खराब होने के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। साथ ही सफलता जल्दी पाने के चक्कर में गैर कानूनी काम में हाथ डालना ठीक नहीं है। ज्ञानवर्धक जानकारी हासिल करने में भी ध्यान दें।

करियर: कारोबार में नई उपलब्धियां सामने आएंगी, जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाली हैं। ज्यादा सोच-विचार करने में समय न लगाएं। ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको अलग रखें। इससे बड़े अधिकारियों के सामने आपकी छवि बेहतर बनेगी।
लव: अपने लव पार्टनर के साथ कुछ पल जरूर बिताएं, इससे नजदीकियां बढ़ेंगी। पति-पत्नी के बीच भी संबंधों में मिठास रहेगी।
स्वास्थ्य: आज के माहौल की वजह से स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखना ठीक रहेगा। आयुर्वेदिक चीजों का सही मात्रा में सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: घर में रखरखाव या बदलाव से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। कुछ समय से चल रही समस्या रिश्तेदारों और परिवार के लोगों के सहयोग से हल होगी, जिसकी वजह से आप अपने आपको बहुत ज्यादा तनाव मुक्त महसूस करेंगे। लंबी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
नेगेटिव: यह समय बहुत ज्यादा मेहनत और कोशिशों का है। आलस और सुस्ती की वजह से आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अपनी इन नकारात्मक कमियों को दूर करें। युवा लोग दोस्तों के साथ ज्यादा चैटिंग और गपशप में समय बेकार न करें।

करियर: व्यापार में कुछ न कुछ रुकावट होने की वजह से मन परेशान रहेगा। हालांकि कुछ खास लोगों की मदद से आपकी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। नौकरी करने वाले लोग अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें और अपने लक्ष्य को तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
लव: शादीशुदा संबंधों में मिठास और प्यार बना रहेगा। शादी से बाहर के प्रेम संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा व्यस्तता का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5