


स्थान-खटीमा, उधम सिंह नगर
रिपोर्ट -अशोक सरकार

उधम सिंह नगर, 13 अगस्त: उधम सिंह नगर जनपद में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या और खटीमा ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा सहित अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने खटीमा नगर क्षेत्र में भव्य रैली निकाली। इस रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।



रैली के दौरान अजय मौर्या ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।


उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फिर से खटीमा क्षेत्र से चुनाव लड़ाकर भारी मतों से विजय सुनिश्चित करेंगे।



अजय मौर्या ने कहा कि इस सफलता में जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों और सभी समर्थकों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और आगे भी जनता के विकास एवं कल्याण के लिए काम करने का भरोसा दिलाया।




रैली में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



