
पौड़ी
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में तेज बारिश के बाद हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। तेज बारिश के चलते कई क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ है। पेठाणी क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के पास भारी भूस्खलन देखने को मिला, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।


बारिश के चलते पौड़ी-कोटद्वार हाईवे भी कई स्थानों पर बंद हो गया है। सड़क पर मलबा और पत्थर आने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन स्थिति से पूरी तरह बेखबर बना हुआ है और अब तक कहीं पर भी राहत या मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।


स्थानीय लोगों की मांग:
- जल्द से जल्द सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीनें भेजी जाएं
- पेठाणी क्षेत्र में भूस्खलन की रोकथाम के स्थायी उपाय किए जाएं
- हाईवे को बहाल कर आवाजाही सामान्य की जाए
- प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले



प्रशासनिक सुस्ती को लेकर जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द राहत कार्य शुरू नहीं हुए, तो बड़ी दुर्घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है।


