

रिपोर्टर – हरीश नगरकोटी

बागेश्वर, 4 अगस्त

बागेश्वर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख लगातार रंग ला रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कपकोट श्री मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कपकोट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।



कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत शामा बैण्ड से पुलिस ने 02.511 किलोग्राम अवैध चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। चरस तस्करी में प्रयुक्त वाहन (UK 02 TA 2854) को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
- चंचल सिंह, पुत्र मान सिंह, निवासी झूनी, थाना कपकोट, उम्र 38 वर्ष
- लोकपाल सिंह, पुत्र उत्तम सिंह, निवासी झूनी, थाना कपकोट, उम्र 25 वर्ष
- विक्रम सिंह, पुत्र चामू सिंह, निवासी झूनी, थाना कपकोट, उम्र 32 वर्ष
तीनों अभियुक्तों के कब्जे से निम्न मात्रा में चरस बरामद की गई:
- चंचल सिंह – 0.903 किग्रा
- लोकपाल सिंह – 0.804 किग्रा
- विक्रम सिंह – 0.804 किग्रा
पुलिस ने इनके खिलाफ NDPS Act की धारा 8/20/60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक जीवन सामंत
- हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह
- कांस्टेबल हरीश सनवाल
- कांस्टेबल अशोक टम्टा
- कांस्टेबल अमजद खान
पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई के लिए टीम को ₹2500 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही यह भी बताया गया कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।



उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक “नशामुक्त उत्तराखंड” बनाने के संकल्प के तहत बागेश्वर पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक कड़ा संदेश है।
पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे नशा तस्करी जैसे मामलों में पुलिस को सहयोग दें और समाज को नशामुक्त बनाने में भागीदारी निभाएं।



