श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ‘क्यूट कान्हा प्रतियोगिता’ 16 अगस्त को, तैयारियां शुरू

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ‘क्यूट कान्हा प्रतियोगिता’ 16 अगस्त को, तैयारियां शुरू

संजय जोशी
रानीखेत

सांस्कृतिक समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर क्यूट कान्हा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

यह रंगारंग आयोजन 16 अगस्त को अपराह्न 2 बजे से शिव मंदिर सभागार में संपन्न होगा। रविवार को समिति अध्यक्ष विमल सती की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

तीन आयु वर्गों में होगी प्रतियोगिता:
प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में आयोजित किया जाएगा:

  • 0 से 1 वर्ष
  • 1 से 3 वर्ष
  • 3 से 5 वर्ष

पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 अगस्त
प्रतिभागी बच्चों का पंजीकरण 4 अगस्त से 13 अगस्त तक निम्न स्थानों पर किया जा सकता है:

  • लव बेकर्स
  • पंत फ्रूट सेंटर
  • कैप्री ब्यूटी पार्लर
  • स्टूडेंट बुक डिपो

पंजीकरण के समय बच्चे का आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। पंजीकरण सशुल्क होगा।

बैठक में उपस्थित रहे:
राजेन्द्र पंत, गौरव भट्ट, गौरव तिवारी, अभिषेक कांडपाल, ज्योति साह, डॉ. विनीता खाती, नीना वर्मा, दीपक पंत, अशोक पंत, पंकज थापा, संजय पंत, परमवीर मेहरा और सोनू सिद्दीकी आदि।

प्रतियोगिता के अंत में पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।