नमन चंदोला ने कहा—महेंद्र राणा के खिलाफ दिए गए सभी बयान तथ्यों पर आधारित

नमन चंदोला ने कहा—महेंद्र राणा के खिलाफ दिए गए सभी बयान तथ्यों पर आधारित

रिपोर्ट – भगवान सिंह

सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर किए भ्रष्टाचार के खुलासे

पौड़ी, 11 जुलाई।
पौड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया है कि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा के खिलाफ अब तक उनके द्वारा जो भी बयान या जानकारी सार्वजनिक की गई है, वह पूरी तरह तथ्यात्मक और सूचना अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों पर आधारित है।

नमन चंदोला ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी भी जानकारी को बिना प्रमाण या व्यक्तिगत मत के आधार पर नहीं रखा। “मैंने जो भी आरोप लगाए हैं, वह दस्तावेज़ों और साक्ष्यों के आधार पर हैं, जिनकी पुष्टि RTI से मिली जानकारी से होती है,” उन्होंने कहा।

मीडिया का जताया आभार
नमन चंदोला ने इस मुद्दे को उजागर करने में मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया ने महेंद्र राणा से जब सवाल पूछे, तो उन्होंने भी तथ्यों पर आधारित उत्तर दिए, जिससे जनता के समक्ष स्थिति स्पष्ट होती जा रही है।

प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप
गौरतलब है कि नमन चंदोला बीते कुछ वर्षों से महेंद्र राणा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते आ रहे हैं। उन्होंने कई बार मामले से संबंधित दस्तावेज प्रशासन को सौंपे हैं,

परंतु अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे राज्य स्तर पर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।