बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में महेंद्र भट्ट फिर रेस में सबसे आगे, सीएम धामी के साथ किया नामांकन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में महेंद्र भट्ट फिर रेस में सबसे आगे, सीएम धामी के साथ किया नामांकन

देहरादून

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है।

पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक बार फिर इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है,

और वो भी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ।

इससे साफ हो गया है कि पार्टी नेतृत्व की ओर से

महेंद्र भट्ट को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने का मन बना लिया गया है।