नैनीताल में पर्यटक पर चाकू से हमला: पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नैनीताल में पर्यटक पर चाकू से हमला: पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नैनीताल

नैनीताल घूमने आए एक पर्यटक पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को मल्लीताल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

यह हमला श्रावस्ती जिले के निवासी 29 वर्षीय कौशलेंद्र श्रीवास्तव पर किया गया था, जो पर्यटक के रूप में नैनीताल आए हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही मल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले, घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और पीड़ित के बयान के आधार पर तीन स्थानीय युवकों की पहचान की। आरोपी सौरभ, सूरज कुमार आर्य और दिनेश आर्य को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नैनीताल में किसी भी प्रकार की अराजकता या गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनपद में पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।