खटीमा में बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, 200 से अधिक शिक्षार्थियों ने किया पथ संचलन

खटीमा में बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, 200 से अधिक शिक्षार्थियों ने किया पथ संचलन

स्थान-खटीमा उधम सिंह नगर

रिपोर्ट -अशोक सरकार

बजरंग दल द्वारा सीमांत क्षेत्र खटीमा में आयोजित आठ दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को समापन हुआ

समापन अवसर पर प्रदेश भर से आए 200 से अधिक शिक्षार्थियों ने अनुशासन और एकता का परिचय देते हुए नगर में पथ संचलन (मार्च पास्ट) किया।

पथ संचलन की शुरुआत लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय परिसर से हुई, जो नगर के मुख्य चौराहे और विभिन्न मार्गों से होकर पुनः PWD कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। संचलन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने रास्ते में पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश संयोजक बजरंग दल ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को शारीरिक, मानसिक और वैचारिक रूप से प्रशिक्षित किया गया।

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र सेवा, आत्मरक्षा, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता के लिए तैयार करना है।

संयोजक ने यह भी बताया कि आने वाले समय में इस प्रकार के और भी शौर्य प्रशिक्षण शिविर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक युवा देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरित हो सकें।