


रुड़की

अरशद हुसैन

आज सुबह रुड़की की ऐतिहासिक ईदगाह में ईद-उल-अजहा के मौके पर हज़ारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर नमाज़ अदा की।



सुबह के समय नमाज़ के लिए पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ी।



नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-शांति की दुआ मांगी।


ईदगाह के अलावा शहर की कई मस्जिदों में भी ईद की नमाज़ अदा की गई।


नमाज़ के बाद मुल्क की खुशहाली, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं की गईं। इस मौके पर सुरक्षा के भी पुख़्ता इंतज़ाम किए गए थे।


ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, कुर्बानी का त्योहार है और इसे पैग़म्बर इब्राहीम की अल्लाह के प्रति वफादारी की याद में मनाया जाता है।


