धर्म रक्षक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कालू सिद्ध मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

धर्म रक्षक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कालू सिद्ध मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

हल्द्वानी (उत्तराखंड)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित ऐतिहासिक एवं जनआस्था के केंद्र कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नवनिर्मित भव्य मंदिर में छत्र चढ़ाया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री लगभग 20 मिनट तक पूजन विधि में सम्मिलित रहे और इस अवसर पर नवनिर्मित मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। उनका स्वागत पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर पहुंची महिलाओं द्वारा किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पीठाधीश महंत कालू गिरी महाराज तथा महंत त्रिवेणी गिरी महाराज के सान्निध्य में उपस्थित संतों ने मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया।

पूजन विधि का आयोजन आचार्य डॉ. भूवन चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में 16 आचार्यों द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक परंपराओं का पूर्णतया पालन किया गया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “कालू सिद्ध मंदिर क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था का केंद्र है। सड़क चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत इसके स्थान परिवर्तन के बावजूद श्रद्धा और संस्कृति का भाव बरकरार रखा गया है।

भव्य पुनर्निर्माण कार्य के लिए मंदिर समिति की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। हमारी सरकार प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।”


कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे उपस्थित:

  • सांसद अजय भट्ट
  • भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट
  • विधायक बंशीधर भगत (कालाढूंगी)
  • विधायक राम सिंह कैड़ा (भीमताल)
  • मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’
  • राज्य दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, दिनेश आर्य, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, रेनू अधिकारी, नवीन वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता
  • कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी रिद्धिमा अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण