विश्व पर्यावरण दिवस पर खटीमा में फलदार वृक्षारोपण व वन सफाई अभियान आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर खटीमा में फलदार वृक्षारोपण व वन सफाई अभियान आयोजित

स्थान -खटिमा

रिपोर्ट- अशोक सरकार

तराई पूर्वी वन प्रभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में खटीमा क्षेत्र के सरपुड़ा अनुभाग स्थित बग्गा चौकी में विविध प्रजातियों के फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।

इसके साथ ही एक विशेष वन सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की सहभागिता से वन क्षेत्र की सफाई की गई और पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपवन प्रभागीय अधिकारी सचीता वर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, “विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत तराई पूर्वी वन प्रभाग द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

वृक्षारोपण के साथ-साथ मेलाघाट रोड पर भी वन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि लोगों को यह संदेश दिया जाए कि वनों में कूड़ा न डालें और अपने आसपास सफाई बनाए रखें।”

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि वृक्षारोपण और जन जागरूकता अभियानों को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

इस पर्यावरणीय पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना, जैव विविधता को संरक्षित करना और आमजन को पर्यावरण के प्रति सजग बनाना है।