पेड़ लगाओ नहीं, बचाओ” – सारथी फाउंडेशन समिति का पर्यावरण दिवस पर अनोखा संकल्प

पेड़ लगाओ नहीं, बचाओ” – सारथी फाउंडेशन समिति का पर्यावरण दिवस पर अनोखा संकल्प

हल्द्वानी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पूर्व में लगाए गए वृक्षों की देखभाल करने और उन्हें बचाने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

संस्था के अध्यक्ष श्री नवीन पन्त ने इस मौके पर कहा, “पेड़ लगाना नहीं, उन्हें बचाना अधिक महत्वपूर्ण है। हर साल हजारों पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन उनकी सही देखभाल, स्थान का चुनाव और संरक्षण पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम लगाए गए पौधों को बचाने में सफल होते हैं, तो यह कार्य नए पौधे लगाने से कहीं अधिक सार्थक होता है।


प्लास्टिक के खिलाफ भी चला संदेश

संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा, “पॉलीथिन बैग हमारे शहर की जल निकासी व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घर से कपड़े के थैले लाएं और दुकानदार से प्लास्टिक थैला बिल्कुल न लें। पर्यावरण संरक्षण में यह एक छोटा पर बड़ा योगदान हो सकता है।


आम के पौधे का रोपण और संकल्प

हल्द्वानी के बिठोरिया नंबर 1 क्षेत्र में संस्था द्वारा एक आम के पौधे का रोपण भी किया गया, जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी संस्था के कोषाध्यक्ष श्री कमल जोशी को सौंपी गई। उन्हें यह संकल्प दिलाया गया कि वे इस पौधे को पूर्ण वृक्ष बनने तक संरक्षण देंगे।


सैकड़ों लोगों तक पहुंचा जागरूकता संदेश

इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नवीन पन्त, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष कमल जोशी, समन्वयक दीक्षा पन्त पाण्डे, संरक्षक योगेश चंद्र पांडे समेत लगभग 40 से अधिक सदस्य शामिल रहे। उन्होंने अलग-अलग मोहल्लों, दुकानों और गलियों में जाकर जनता से सीधा संवाद कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


भाग लेने वालों में प्रमुख नाम:

गिरीश चंद्र लोहनी, जाकिर हुसैन, भवानी शंकर सूठा, केतन जैसवाल, जयप्रकाश, हरीश जोशी, गीता बेलवाल, भावना जोशी, डॉ. दीप्ती जोशी, बीना जोशी, आभा रौतेला, भगवती धपोला, मुन्नी पन्त, संतोष गौड़, आशीष पडियार समेत दर्जनों सदस्य शामिल रहे।