हरिद्वार कांड में बीजेपी महिला कार्यकर्ता पर कार्रवाई, पार्टी ने किया प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

हरिद्वार कांड में बीजेपी महिला कार्यकर्ता पर कार्रवाई, पार्टी ने किया प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

देहरादून

सचिन कुमार

हरिद्वार जनपद में सामने आए रिश्तों को शर्मसार करने वाले सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी महिला भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला अध्यक्ष निकली। मामले के प्रकाश में आने के बाद बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है।

प्रवक्ता ने कहा, “पार्टी का स्पष्ट मत है कि कोई भी कार्यकर्ता यदि किसी भी प्रकार की अनैतिक या आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित पाया जाता है, तो उसके लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है।” उन्होंने कहा कि भाजपा इस घटना की घोर निंदा करती है और तत्काल प्रभाव से आरोपी महिला को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है

पार्टी की सख्त प्रतिक्रिया

बीजेपी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि “पार्टी कानून को अपना काम करने देगी, और दोषी को उसके किए की सजा अवश्य मिलेगी। ऐसी घटनाएं न केवल समाज को झकझोरती हैं, बल्कि पार्टी की छवि पर भी असर डालती हैं, इसलिए संगठन इस मामले में बिल्कुल भी सहनशील नहीं है।”

मामला बना था राष्ट्रीय सुर्खी

गौरतलब है कि आरोपी महिला पर आरोप है कि उसने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी का कथित रूप से यौन शोषण कराया, जिसमें उसका बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त भी शामिल थे।

पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक इस मामले को लेकर कड़ा रोष देखा जा रहा है।