विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में हुआ भव्य आयोजन, गंगोत्री धाम से “एक पेड़ मां के नाम” और स्वच्छता का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में हुआ भव्य आयोजन, गंगोत्री धाम से “एक पेड़ मां के नाम” और स्वच्छता का संदेश

टॉप उत्तरकाशी

रिपोर्ट -महावीर सिंह राणा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद उत्तरकाशी में “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” थीम पर आधारित विविध जन जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम, समस्त नगर निकायों, ग्राम पंचायतों एवं प्रमुख स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर रचनात्मक गतिविधियाँ संपन्न हुईं।

कार्यक्रमों की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ की गई, जिसमें आमजन, अधिकारी, छात्र एवं सामाजिक संगठनों ने सहभागिता की।

गंगोत्री धाम से विशेष पहल

गंगोत्री धाम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छता मित्रों, मंदिर समिति, नगर पंचायत गंगोत्री, पुलिस, ITBP व वन विभाग के कर्मियों सहित श्रद्धालुओं को स्वच्छ पर्यावरण की शपथ दिलाई।

शपथ के पश्चात विधायक के नेतृत्व में एक विशाल स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसमें घाटों की सफाई की गई और पर्यावरण के प्रति सजगता का परिचय दिया गया। रैली के बाद गोमुख पैदल मार्ग पर भी सफाई अभियान चलाया गया और वहीं पर विधायक चौहान ने एक वृक्ष मां के नाम पौधा रोपित कर पर्यावरण की अनिवार्यता को रेखांकित किया।

सामूहिक सहभागिता

जनपद की सभी नगर निकायों, पंचायतों और पर्यावरण समूहों ने इस अवसर पर जनजागरूकता रैलियों, वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया।

सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति चेतना जागृत करना और सामूहिक भागीदारी से पर्यावरण की रक्षा करना रहा।