


नैनीताल

रिपोर्ट-ललित जोशी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन, नैनीताल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



इस मौके पर उन्होंने प्रकृति के संरक्षण को वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए अनिवार्य बताया।



राज्यपाल ने कहा, “स्वच्छ, सुंदर और संतुलित पर्यावरण न केवल हमारे लिए, बल्कि हमारी अगली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है।”


उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं और वनों, नदियों, पर्वतों और जैव विविधता जैसे प्रकृति के अमूल्य उपहारों को संरक्षित करने के लिए एकजुट हों।


इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और वन विभाग के प्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रजातियों के पौधों का चयन किया गया ताकि जैव विविधता को प्रोत्साहित किया जा सके।


राज्यपाल ने आगे कहा कि “हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहे और अपनी छोटी-छोटी आदतों से बड़े परिवर्तन की ओर कदम बढ़ाए।”



