


उत्तरकाशी

रिपोर्ट -दीपक नौटियाल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गंगा संरक्षण और प्लास्टिक उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अतुल्य गंगा ट्रस्ट (AGT) द्वारा “उत्तराखंड प्लास्टिक उन्मूलन कार सेवा” की शुरुआत की गई।



यह सेवा गंगोत्री से हर्षिल तक चलेगी और इसका उद्देश्य गंगा घाटी में प्लास्टिक कचरे की सफाई और पर्यावरणीय जागरूकता फैलाना है।



इस पहल का शुभारंभ 4 जून 2025 को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी से कर्नल हर्षवर्धन सिंह शेखावत, कमांडिंग ऑफिसर, 14 राज रिफ़ द्वारा किया गया।


इस मौके पर कमांडर अमोद चौधरी, जो AGT की इस पहल का नेतृत्व कर रहे हैं, विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कमांडर चौधरी ने इस अवसर पर कहा, “पूर्व सैनिकों की यह सेवा राष्ट्र सेवा का विस्तार है — सीमाओं की रक्षा के बाद अब हम माँ गंगा की सेवा में जुटे हैं।” उन्होंने एक समग्र एवं प्रौद्योगिकी-आधारित सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP मॉडल) पर आधारित ठोस कचरा प्रबंधन नीति की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।


उन्होंने सरकार से यह भी अपील की कि गंगा नदी को “माँ गंगा” के नाम से आधिकारिक मान्यता दी जाए, जिससे लोगों के भीतर गंगा के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और उत्तरदायित्व की भावना और अधिक गहराई से विकसित हो सके।



