रामनगर में बिजली कटौती के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, विभाग पर लापरवाही के आरोप

रामनगर में बिजली कटौती के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, विभाग पर लापरवाही के आरोप

रिपोर्टर नाम-: आसिफ इक़बाल

लोकेशन-: रामनगर

रामनगर शहर और इसके ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से जारी बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विद्युत कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने विभाग और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली की बार-बार कटौती से गरीब जनता, छात्र, व्यापारी और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी के मौसम में बिजली की अनुपलब्धता ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग की अनदेखी के चलते रामनगर का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा, “यह सरकार और विभाग की संयुक्त विफलता है। जनता त्रस्त है और विभाग मूक दर्शक बना हुआ है। यदि जल्द बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।”

बिजली विभाग का पक्ष

इस मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सफाई देते हुए बताया कि वर्तमान में किसी भी तरह की शेड्यूल्ड कटौती नहीं की जा रही है। विभाग ने जानकारी दी कि बीते सप्ताह तेज आंधी-तूफान के कारण लगभग 50 से अधिक बिजली के पोल और कई सौ मीटर लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इन्हीं की मरम्मत के चलते कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित की गई थी।

अधिकारी ने बताया, “हमारी टीम पूरी तत्परता से मरम्मत कार्य में जुटी है और वैकल्पिक माध्यमों से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील है कि इस आपात स्थिति में थोड़ा सहयोग करें