हरिद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, मां ने बेटी से कराया गैंगरेप — पूर्व बीजेपी महिला नेता गिरफ्तार

हरिद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, मां ने बेटी से कराया गैंगरेप — पूर्व बीजेपी महिला नेता गिरफ्तार

हरिद्वार

धर्मनगरी हरिद्वार में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

आरोप है कि बच्ची की मां ने ही अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों से बेटी का यौन शोषण कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी महिला का पिछले एक साल से अपने पति से विवाद चल रहा था और वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। कुछ समय से बच्ची अपने पिता के साथ रह रही थी। बच्ची के व्यवहार में बदलाव देख पिता ने जब उससे बात की, तो उसने आपबीती सुनाई।

बच्ची ने आरोप लगाया कि उसकी मां ने उसे अपने प्रेमी और उसके एक मित्र के हवाले किया, जिन्होंने कई बार उसका यौन शोषण किया। इस खुलासे के बाद पिता ने कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर सौंपी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला नेता और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही, गैंगरेप में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, गैंगरेप और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की निर्पेक्ष और तेज़ जांच की जा रही है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी