चारधाम यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शुरू किया जन जागरूकता अभियान

चारधाम यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शुरू किया जन जागरूकता अभियान

पौड़ी, गढ़वाल

रिपोर्ट -भगवान सिंह

चारधाम यात्रा के दौरान लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थानीय लोगों व पर्यटकों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के नेतृत्व में आज गरुड़ चट्टी बैरियर पर एक विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान हार्ले डेविडसन राइडर्स ग्रुप (गुड़गांव, हरियाणा) के सदस्यों को सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट्स वितरित किए गए।

थानाध्यक्ष पैथवाल ने राइडर्स से अपील की कि वे हिमालय यात्रा से लौटते समय जिन भी स्थानों से गुजरें, वहां स्थानीय लोगों के बीच ये पंपलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं

उन्होंने कहा, “हमें यातायात नियमों का पालन कर एक सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम संभव हो सके।

इस अवसर पर पुलिस टीम में उप निरीक्षक अभिनव शर्मा, कांस्टेबल निर्मल, मनोहरी, पंकज और सुनील भी मौजूद रहे।