


बद्रीनाथ, उत्तराखंड


इन दिनों श्री बद्रीनाथ धाम में तीर्थ यात्रा अपने चरम पर है। श्रद्धालुओं की आस्था का आलम यह है कि दर्शन के लिए लंबी कतारें कई किलोमीटर तक फैली हुई हैं।



इसी भीड़भाड़ और कठिन परिस्थितियों में एसडीआरएफ (SDRF) चमोली की टीम तीर्थ यात्रियों के लिए देवदूत साबित हो रही है।



आज एक विशेष घटना में माता मूर्ति मार्ग पर स्थित नाग-नागिन मंदिर के पास एक युवक तीव्र ठंड की वजह से मूर्छित हो गया।



मौके पर ड्यूटी पर तैनात SDRF की टीम ने तुरंत त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को प्राथमिक उपचार (First Aid) प्रदान किया। प्राथमिक इलाज के बाद युवक को सुरक्षित रूप से नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया गया।

बढ़ती भीड़ और कठिन मौसम के बीच SDRF के जवान हर पल चौकस और तत्पर हैं। वे न केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए हैं, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।


SDRF चमोली के इस कार्य की तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है और उन्हें हर संकट में मददगार “देवदूत” बताया है।



