


स्थान- सितारगंज

रिपोर्टर-तनवीर अंसारी

आगामी बकरा ईद को लेकर सितारगंज कोतवाली में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से एक पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी सहित प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



पीस कमेटी में बकरा ईद के अवसर पर की जाने वाली कुर्बानी को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार को शांतिपूर्वक और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए।



उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कानून द्वारा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए, अन्यथा संबंधित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने त्योहार के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं को भी उठाया, जिनमें कुर्बानी के स्थान, साफ-सफाई और प्रशासनिक सहयोग जैसी बातें शामिल थीं।


क्षेत्राधिकारी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय रहते समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।


मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे कानून और निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए त्योहार मनाएंगे, और किसी भी प्रकार की गलतफहमी या विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देंगे।


