चम्पावत में राजस्व कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी, दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

चम्पावत में राजस्व कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी, दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

  • स्थान: चंपावत
  • रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

चम्पावत जिला मुख्यालय स्थित तहसील परिसर में पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक और राजस्व सेवक संघ का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा।

संगठन की दो प्रमुख मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया और सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

संघ के जिलाध्यक्ष पुष्कर नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बताया गया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगें हैं:

  1. हर राजस्व उप निरीक्षक को लैपटॉप और डाटा पैक उपलब्ध कराना, ताकि फील्ड कार्य अधिक दक्षता से किया जा सके।
  2. राजस्व पुलिस की जिम्मेदारियों को नियमित पुलिस को सौंपना, जैसा कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मई 2024 से लागू करने का निर्देश दिया है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इन मुद्दों पर लंबे समय से सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोगों में उपाध्यक्ष मोहित सिंह मेहता, सचिव सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष कौशल पुनेठा, अशोक कुमार, चंद्रशेखर पंत, ईश्वरी राम, शुभम पुजारी, सपना ओली, हिना, साहिबा खातून, जीवन भट्ट सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।