सितारगंज: उत्तराखंड लेखपाल संघ का कार्य बहिष्कार शुरू, अंश निर्धारण कार्य के लिए संसाधनों की मांग

सितारगंज: उत्तराखंड लेखपाल संघ का कार्य बहिष्कार शुरू, अंश निर्धारण कार्य के लिए संसाधनों की मांग

स्थान सितारगंज
रिपोटर। तनवीर अंसारी

उत्तराखंड लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है।

सितारगंज तहसील प्रांगण में समस्त राजस्व उप निरीक्षक (लेखपाल) बैनर लगाकर धरने पर बैठे और एसडीएम के पेशकार के माध्यम से आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद उत्तराखंड को ज्ञापन सौंपा।

लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अंश निर्धारण के तहत सरकार द्वारा जो जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, उन्हें बिना पर्याप्त संसाधनों के पूरा करना संभव नहीं है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रत्येक लेखपाल को 31 मई तक पांच गांवों में अंश निर्धारण का कार्य पूरा करने का आदेश दिया है, जिसके तहत खतौनी पुनरीक्षण, उद्यतन, और खातेदारों के अंश हिस्से का क्षेत्रफल निर्धारण जैसे जटिल कार्य शामिल हैं।

संसाधनों की भारी कमी

राजस्व उप निरीक्षकों ने कहा कि इस कार्य के लिए लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर जैसी बुनियादी डिजिटल सुविधाओं की आवश्यकता है, लेकिन सरकार ने अब तक ये उपलब्ध नहीं कराए हैं। आज के डिजिटल युग में फोन के माध्यम से इस प्रकार का कार्य करना असंभव और अव्यवहारिक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार उपेक्षा का रवैया अपना रही है और संसाधन मुहैया कराए बिना बड़े पैमाने पर कार्यभार दे रही है। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे।