


रानीखेत

रिपोर्ट संजय जोशी


भारत के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रानीखेत कांग्रेस कमेटी द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।



सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू का दूरदर्शी नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और वैज्ञानिक सोच आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।



नेहरू जी का आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान
वक्ताओं ने कहा कि पंचवर्षीय योजनाओं, शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में उनके योगदानों ने भारत को एक मजबूत आधार दिया। उन्होंने एक ऐसे भारत की नींव रखी जो समावेशी, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील हो।


कई प्रमुख नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पी०पी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक प्रशासक हीरा सिंह रावत, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


सभी ने एक स्वर में पंडित नेहरू के विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।



