मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 मई को चंपावत दौरे पर, भारत-नेपाल बॉर्डर चौकी पर SSB जवानों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 मई को चंपावत दौरे पर, भारत-नेपाल बॉर्डर चौकी पर SSB जवानों से करेंगे मुलाकात

स्थान : चंपावत
रिपोर्ट : लक्ष्मण बिष्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 11 मई (रविवार) को जनपद चंपावत के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा सुरक्षा और सीमा संवाद के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री उधम सिंह नगर से अपराह्न 03:40 बजे प्रस्थान कर चंपावत जनपद के अंतर्गत भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित आउट पोस्ट गड्ढडा चौकी, बनबसा पहुंचेंगे।

SSB अधिकारियों और जवानों से करेंगे संवाद
बनबसा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री धामी सीमा सुरक्षा बल (SSB) के अधिकारियों और सैनिकों से भेंट और संवाद करेंगे। यह बैठक सीमा सुरक्षा, स्थानीय सहयोग और आपसी समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कम समय में लौटेंगे उधम सिंह नगर
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संक्षिप्त रहेगा और वे 04:10 बजे बनबसा से पुनः उधम सिंह नगर के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रशासन सतर्क, तैयारियां पूरी
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है, वहीं स्थानीय प्रशासन से लेकर पुलिस विभाग तक को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री धामी का यह दौरा सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा और सैनिकों के साथ संवाद के दृष्टिकोण से न सिर्फ प्रतीकात्मक बल्कि रणनीतिक भी माना जा रहा है।