युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया, नारी उत्पीड़न और अपराधों पर जताई चिंता

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया, नारी उत्पीड़न और अपराधों पर जताई चिंता

स्थान -खटीमा, उधम सिंह नगर

रिपोर्ट -अशोक सरकार

आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खटीमा के मुख्य चौक पर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश में नारी उत्पीड़न, बलात्कार, चोरी और अन्य अपराधों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे जनता में असुरक्षा का माहौल बन गया है।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्य ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल अपने फायदे के लिए काम कर रही है और प्रदेश में लगातार हो रहे नारी उत्पीड़न और अन्य अपराधों पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन घटनाओं का जल्द निराकरण नहीं किया गया, तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन और पुतला दहन करेगी।

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश राठौर ने भी राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में नारी उत्पीड़न और बलात्कार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

सरकार इन मामलों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और केवल अपने हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील की।

युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती असुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की और सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की।