

स्थान-हल्द्वानी


जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले को लेकर नगर निगम हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कड़ा बयान देते हुए इसे मानवता पर सीधा प्रहार करार दिया है। उन्होंने कहा कि देश इस कठिन समय में शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़ा है।



केंद्र सरकार के कड़े रुख पर जताया विश्वास
महापौर बिष्ट ने कहा कि इस नृशंस हमले का करारा जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार अवश्य देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत सरकार की सख्त नीतियों के चलते आतंकवादियों और उनके समर्थकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना
महापौर ने इस हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति मिले।“


देश एकजुट, आतंक के विरुद्ध आवाज बुलंद
महापौर ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और हर नागरिक की भावना इस अमानवीय कृत्य के विरुद्ध विद्रोह में है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ऐसे दरिंदों का समूल नाश किया जाए।


