पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हल्द्वानी में उग्र प्रदर्शन, ‘इस्लामी आतंकवाद’ के खिलाफ फूंका पुतला

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हल्द्वानी में उग्र प्रदर्शन, ‘इस्लामी आतंकवाद’ के खिलाफ फूंका पुतला

स्थान -हल्द्वानी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए निर्दोष हिंदू तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में हल्द्वानी में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। शहर के बुधपार्क में समाजसेवी योगिता बनौला के नेतृत्व में ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संगठन के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

पुतला दहन कर दी चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने ‘इस्लामी आतंकवाद’ का पुतला दहन कर अपना रोष जताया और केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ निर्णायक और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हिंदुओं को निशाना बनाकर किया गया कत्लेआम मानवता पर हमला है और इसकी केवल निंदा करना अब पर्याप्त नहीं।

‘कब तक केवल निंदा करेंगे?’
प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया – “कब तक हम सिर्फ निंदा करते रहेंगे?” उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब भारत सरकार को आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारना होगा और आतंकवाद की जड़ को पूरी तरह समाप्त करना होगा।

नारों से गूंज उठा बुधपार्क
प्रदर्शन के दौरान ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’, ‘भारत माता की जय’, और ‘देश के दुश्मनों को बख्शा नहीं जाएगा’ जैसे नारों से बुधपार्क गूंज उठा। शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने देशप्रेम और आक्रोश का प्रदर्शन किया।

एकता और कठोर नीति की मांग
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूरा देश अब एकजुट है और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने का समय आ गया है। अगर समय रहते कठोर नीति नहीं अपनाई गई, तो ऐसे हमले देश की शांति और एकता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं।