छह महीने से पानी को तरस रहे ओखलकांडा के चमोली बड़ोंन के ग्रामीण, 80 परिवारों पर संकट

छह महीने से पानी को तरस रहे ओखलकांडा के चमोली बड़ोंन के ग्रामीण, 80 परिवारों पर संकट

रिपोर्ट। ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी से दूरवर्ती क्षेत्र ओखलकांडा के ग्राम चमोली बड़ोंन में पिछले छह महीनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। इस भीषण समस्या के चलते करीब 80 परिवार पानी की एक-एक बूंद के लिए जूझ रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों और विभागों से गुहार, पर कोई सुनवाई नहीं
स्थानीय निवासी मोहन चंद्र परगाई ने बताया कि गांव में पेयजल संकट को लेकर उन्होंने कई बार जल आपूर्ति विभाग और जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया, लेकिन अभी तक किसी ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

पानी की कमी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
श्री परगाई ने बताया कि केवल आम ग्रामीण ही नहीं, बल्कि पालतू पशु भी पानी की कमी से पीड़ित हैं। न तो पीने के लिए पर्याप्त पानी है और न ही अन्य जरूरतों के लिए। इससे रोजमर्रा की जिंदगी में गहरा संकट उत्पन्न हो गया है।

ग्रामीणों में रोष, समाधान की माँग
लगातार उपेक्षा से नाराज़ ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करने या जल संस्थान का घेराव करने को मजबूर होंगे।