नैनीताल में श्रद्धांजलि सभा: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में उठी फांसी की मांग

नैनीताल में श्रद्धांजलि सभा: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में उठी फांसी की मांग

रिपोर्ट- ललित जोशी

स्थान-नैनीताल

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के प्रति शोक और आक्रोश का माहौल देशभर में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सरोवर नगरी नैनीताल में भाजपा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोमबत्तियों के साथ मौन श्रद्धांजलि
कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर और मोमबत्तियाँ जलाकर दिवंगत आत्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान क्षेत्र का माहौल भावुक और देशभक्ति से ओतप्रोत रहा।

आतंकियों को फांसी और पाकिस्तान को चेतावनी की मांग
श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस बर्बर आतंकी हमले के दोषियों को फांसी दी जाए और यदि संभव हो तो चौराहे पर गोली मारकर उनकी लाश पाकिस्तान को भेजी जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे दरिंदों के लिए भारत में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी, देशभक्ति से गुंजा नैनीताल
सभा के दौरान “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे लगातार गूंजते रहे। पूरा माहौल देशभक्ति और आक्रोश से सराबोर हो गया।

नेताओं की मौजूदगी
इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद पडियार, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, और ABVP के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि अब समय आ गया है जब आतंकवाद और उसके सरपरस्तों को करारा जवाब दिया जाए।