

स्थान – देहरादून

भाजपा प्रदेश भर में धामी सरकार के 3 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां को गिना रही है और जन जन तक विभागीय योजनाओ को पहुंचाने के कार्यक्रम भी कर रही है। वहीं कांग्रेस भी लगातार सड़कों पर इसका विरोध करती हुई नजर आ रही है, कांग्रेस ने धामी सरकार के 3 वर्षों के कार्यकाल को भ्रष्टाचार की चरम सीमा करार दिया है।



इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और कहा कि उनके क्षेत्र में तमाम समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन क्षेत्रीय मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त चल रहे हैं।




