लक्सर के बहालपूरी गांव में होली विवाद ने लिया हिंसक रूप, न्याय की गुहार

लक्सर के बहालपूरी गांव में होली विवाद ने लिया हिंसक रूप, न्याय की गुहार

स्थान – लक्सर

बहालपूरी गांव में होली विवाद बना हिंसक, विधवा महिला समेत तीन लोग घायल

लक्सर के बहालपूरी गांव में होली के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की एक विधवा महिला समेत तीन लोगों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इस घटना से गांव में तनाव फैल गया है।

पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रेस वार्ता आयोजित की और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि घटना की शिकायत पुलिस को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही हमलावरों की गिरफ्तारी हुई है।

न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित परिवार ने अब एसएसपी और डीआईजी को पत्र भेजकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, और लोग प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।