

स्थान – हल्द्वानी

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

हल्द्वानी में आईजी कुमाऊं डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के स्थानांतरण के बाद नैनीताल पुलिस की ओर से एक भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उनके योगदान की सराहना की और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।



आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने अपने कार्यकाल में पुलिसिंग को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण और अनुशासन को प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में कुमाऊं पुलिस ने कई अहम मामलों को सुलझाया। विदाई समारोह के दौरान पुलिसकर्मी भावुक नजर आए और सभी ने उनके सरल स्वभाव और प्रेरणादायक नेतृत्व की सराहना की।

इस मौके पर डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा,
“मेरा स्थानांतरण मुख्यालय देहरादून में हुआ है, लेकिन मैं हमेशा पुलिस विभाग के लिए उपलब्ध रहूंगा। नैनीताल और कुमाऊं पुलिस का समर्पण सराहनीय रहा है, और आगे भी मैं सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा।”

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आईजी रावत के कार्यकाल में सभी पुलिसकर्मी उनके निर्देशन में बेहतरीन कार्य कर सके। अब उनकी नई जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय में होगी, जहां वे अपने अनुभव से पूरे राज्य की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने का कार्य करेंगे।



