

स्थान :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

लालकुआँ जीवित आशा चर्च के पास्टर शुकुमार सूरज ने मसीह समाज के एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ नगर में प्रार्थना भवन और कब्रिस्तान बनाये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी तुषार सैनी को सौपा जिसमें उन्होंने बताया कि लालकुआँ में मसीह समाज के 30 से 40 परिवार रहते है जिनके मुक्तिदाता प्रभु यीशु मसीह की आराधना, स्तुति, महिमा, सत्संग व धार्मिक कार्यो हेतु मसीह समाज के पास कोई स्थल नही है|


जिससे मसीह समाज कई वर्षों से उक्त सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने ज्ञापन में आग्रह करते हुए मसीह समाज की नितांत आवश्यकताओ को देखते हुए 100 गज लम्बी और 50 गज चौड़ी भूमि और कब्रिस्तान हेतु 2 बीघा भूमि आवंटित किये जाने की मांग की है जिससे मसीह समाज के मृतको को अपने रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया जा सके।


मसीह समाज की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए लालकुआँ में प्रभु यीशु मसीह का प्रार्थना भवन स्थापित करने हेतु सीएम को ज्ञापन भेजा गया है।




