
स्थान – उधम सिंह नगर
रूद्रपुर
रुद्रपुर में भाजपा के पार्षद पर एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाए हैं, साथ ही नाबालिक किशोरी से भी भाजपा पार्षद पर शराब पिलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा हैं।


युवती के द्वारा ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस के द्वारा तहरीर के आधार पर जांच शुरूकर दी गई है। ट्रांजिट कैंप के शिव नगर से भाजपा पार्षद शिव कुमार गंगवार पर होली में किशोरी को कोल्ड्रिंक में शराब मिलकर पिलाने का आरोप लगाया है|

आरोप है की इस दौरान शिवकुमार गंगवार ने किशोरी से शराब पिलाकर छेड़छाड़ किया विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

