चार धाम यात्रा करीब ऋषिकेश की ट्रैफिक व्यवस्था जीरो। फिर से शहर के बीचो बीच भारी वाहनों का आवागमन शुरू।आखिरकार क्यों नहीं ले रहे जिम्मेदारी अधिकारी इसका संज्ञान

चार धाम यात्रा करीब ऋषिकेश की ट्रैफिक व्यवस्था जीरो। फिर से शहर के बीचो बीच भारी वाहनों का आवागमन शुरू।आखिरकार क्यों नहीं ले रहे जिम्मेदारी अधिकारी इसका संज्ञान

स्थान -ऋषिकेश

संवाददाता- सागर रस्तोगी

चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है ऐसे में ऋषिकेश की ट्रैफिक व्यवस्था की बात करें तो ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरीके से लड़खड़ाती नजर आ रही है, शहर के बीचो-बीच यह स्थिति बन गई है कि 5 मिनट का सफर एक घंटे में पूरा हो रहा है।ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था चल रहे अधिकारियों के ऊपर बड़ा सवाल खड़ा होता नजर आ रहा है।

अक्सर यह जाम जयराम आश्रम से त्रिवेणी घाट चौक और देहरादून तिराहा से चंद्रभागा तक लगता हुआ नजर आता है।वही बात करें ऋषिकेश के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी इस जाम से जूझना पड़ रहा है।कई जगह तो नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े होते नजर आ रहे हैं।

पूर्व में ऋषिकेश में भारी वाहनों का आवागमन सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक बंद रखा जाता रखा जाता था।ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे ऋषिकेश के ट्रैफिक इंचार्ज के द्वारा भारी वाहनों का आवागमन फिर से शुरू कर दिया गया है।जिससे जाम की स्थिति लगातार शहर के अंदर देखने को मिल रही है। चार धाम यात्रा को लेकर एक बड़ा सवाल ट्रैफिक व्यवस्था के उच्च अधिकारी क्यों नहीं ले रहे ऋषिकेश की ट्रैफिक व्यवस्था का संज्ञान।